Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

ग्वालियर: अफरा तफ़री के बीच कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने प्रशिक्षण का फायदा उठाकर उपकरणों की मदद से बुझाई आग

 TTN 24न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्वालियर 


ग्वालियर कलेक्ट्रेट मे लगी आग:फायर सेफ्टी मेले के प्रशिक्षण का दिखा प्रभावी असर।


अफरा तफ़री के बीच कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने प्रशिक्षण का फायदा उठाकर उपकरणों की मदद से बुझाई आग।

 

ग्वालियर में जिला प्रशासन की पहल पर हाल ही में आयोजित फायर सेफ्टी मेले का सकारात्मक परिणाम मंगलवार को देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग पर कर्मचारियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए फायर उपकरणों की मदद से काफी हद तक काबू पा लिया।


मंगलवार शाम 7:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसबीआई बैंक के सामने ट्रांसफार्मर के पास आग लगने की घटना सामने आई। आग ने तेजी से आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया और बैंक सहित नजदीकी दफ्तरों तक पहुँच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँचे। कलेक्ट्रेट के कर्मचारी भी फायर उपकरण लेकर आग बुझाने में जुट गए। 


कर्मचारियों ने एकजुट होकर फायर सेफ्टी मेले में मिले प्रशिक्षण का उपयोग किया और फायर ब्रिगेड एवं एसडीआरएफ के पहुँचने से पहले ही लगभग 90 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया।


लगभग आधे घंटे के भीतर आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ी क्षति टल गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी शासकीय सेवकों का उत्साहवर्धन किया और उनकी तत्परता एवं साहस की सराहना की।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe