आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*वार्ड नंबर 31 लहरगिर्द द्वितीय में सभासद ऋतिका तिवारी और नव नियुक्त बूथ अध्यक्ष गौरव तिवारी द्वारा पार्टी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए नए ऊर्जावान बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की*
झांसी । सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष महानगर जी के निर्देशन में लगातार जिले से लेकर बूथ तक की समितियां का गठन किया जा रहा है उन्हीं के निर्देशन में आज 08/05/2026 को *वार्ड नंबर 31 लहरगिर्द द्वितीय में सभासद* रितिका तिवारी जी के आवास पर बूथ समिति की बैठक हुई।
जिसमें *नव निर्वाचित वार्ड अध्यक्ष* गौरव तिवारी जी और अरविंद गाडगे जी ने संयुक्त रूप से पार्टी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए नए ऊर्जावान बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की और उनकी बूथ समिति का गठन किया गया
इस कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* विनीत खटीक जी *जिला मंत्री* अतिथि के रूप में *कैट के महानगर अध्यक्ष* और वार्ड प्रवासी विवेक बाजपेई जी, और *सीपरी मंडल के महामंत्री* चित्रांक द्विवेदी जी और *क्षेत्रीय पार्षद* रितिका तिवारी तथा *नव निर्वाचित बूथों के अध्यक्ष* महावीर शरण वशिष्ठ, अशोक शर्मा, इंदिरा चतुर्वेदी,चंद्रभान कुशवाहा,मनोज साहू,अंकित करोसिया, श्वेतांक बादल,हंसराज काकोरिया, कृष्णा तिवारी और मन की बात के प्रमुख कमल श्रीवास्तव मौजूद रहे। *मुख्य अतिथि* विनीत खटीक द्वारा वार्ड अध्यक्षों को बूथ सशक्त और मजबूत करने का निर्देश दिया गया।
*वार्ड नंबर 31 प्रवासी* विवेक बाजपेई द्वारा प्रदेश द्वारा पार्टी के कार्यों को समय पर पूर्ण निष्ठा से कार्य करने को कहा। *मंडल महामंत्री* चित्रांक द्विवेदी जी ने प्रत्येक बूथ पर जाकर वरिष्ठ जन और मातृशक्ति के साथ बूथ को मजबूत करने को कहा। *क्षेत्रीय पार्षद* रितिका तिवारी ने बूथ ही चुनाव की रीढ़ की हड्डी होती है इसलिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की बात कही। *नव निर्वाचित* वार्ड अध्यक्ष गौरव तिवारी व अरविंद गाडगे जी ने अपने-अपने कार्यों को बांटकर बूथ अध्यक्षों को बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया और उनके कार्यों को समझाया। सभी मुख्य अतिथि अतिथियों ,क्षेत्रीय पार्षद,नव निर्वाचित वार्ड अध्यक्ष,सभी बूथ अध्यक्षों को पट्टिका और मिष्ठान के साथ पार्टी के आगामी आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी के विजय रथ को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।


