Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: जनपद में शुरू हुई जनगणना 2027 का पहला बड़ा चरण, 20 जून 2026 तक घर-घर पहुंचेगीं टीमें

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झाॅसी

दिनाॅक 23 मई 2026



 ** आइए जिम्मेदार नागरिक बने और जनगणना को सफल बनाएं :-जिलाधिकारी


 ** भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी संवैधानिक प्रक्रिया है:-जिलाधिकारी


 ** जनपद में शुरू हुई जनगणना 2027 का पहला बड़ा चरण, 20 जून 2026 तक घर-घर पहुंचेगीं टीमें


 ** ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान पंचायत सहायक एवं सचिवों द्वारा "मकानों की स्व-गणना (एसई)" में शत प्रतिशत कार्य करने पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

झांसी। जनपद सहित देशभर में शुरू हुआ जनगणना 2027 का पहला बड़ा चरण, अब घर-घर पहुंचेगी टीमें। जनपद में जनगणना 2027 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जनपद में शुक्रवार से मकान गणना अभियान की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाएंगे। इस दौरान करीब 34 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी।

    जनगणना विभाग के मुताबिक, पहले से चल रही स्वगणना प्रक्रिया में हजारों लोग पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दर्ज करा चुके हैं। अब प्रगणक इन जानकारियों का सत्यापन करेंगे और उन्हें अंतिम रूप से ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों को अलग-अलग गणना ब्लॉकों में बांटकर सर्वे कार्य कराया जा रहा।    

जिलाधिकारी/प्रमुख गणनाधिकारी श्री गौरांग राठी का कहना है कि यह अभियान आने वाले वर्षों की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जनगणना टीम को सही और स्पष्ट जानकारी दें, ताकि आंकड़े पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय बन सकें।

     जनपद में जनगणना-2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के अन्तर्गत दिनाँक 07 मई से दिनाँक 21 मई 2026 तक जनपद में स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य किये जाने हेतु जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में न्यूनतम 5000 मकान की स्व-गणना के कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया था एवं विकास खण्ड के 01 ग्राम पंचायत में शत्-प्रतिशत मकानों की स्व-गणना कराये जाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया। तद्नुसार स्व-गणना कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये उक्त अवधि में जनपद झाँसी में लगभग 49000 मकानों की स्व-गणना का कार्य कराया गया।

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लक्ष्य पूर्ति हेतु क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ जूम मीटिंग करके विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए कार्य सम्पन्न कराया गया। पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों / कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत में निवासरत ग्रामीणों को स्व-गणना हेतु प्रेरित करते हुए स्वयं अपने निवास से जुड़ी जानकारियों को उनकी अपनी आईडी (मोबाइल नम्बर से) से फीड कराते हुए व्यापक कार्यक्रम आयोजित कराकर लक्ष्य की पूर्ति की गयी।

      इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सचिवों द्वारा "मकानों की स्व-गणना (एसई)" कार्य में स्वगणना (Self Enumeration) शत्-प्रतिशत कराये जाने के क्रम में कर्मठता से सराहनीय सहयोग करने वाले पंचायत स्तरीय 19 सम्मानीय एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरांग राठी एवं मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड द्वारा सम्मानित किया गया।

     इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ0 बालगोविंद श्रीवास्तव सहित ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सचिव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe