आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचकुइयां मंदिर परिसर में गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर मंदिर के पुजारी और मजदूर के साथ मारपीट*
झांसी।झांसी में पंचकुइयां मंदिर के पुजारी और मजदूर से पड़ोसी ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, वीडियो आया सामनेकोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचकुइयां मंदिर परिसर में गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर मंदिर के पुजारी और मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूर महेंद्र वंशकार के बताया कि मंदिर के पुजारी हरिशंकर चतुर्वेदी के मकान पर निर्माण कार्य के दौरान रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहने पर स्थानीय फूल विक्रेता और उसके परिजनों ने गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पुजारी हरिशंकर चतुर्वेदी का आरोप है कि दबंग उन्हें खींचकर अपने घर के अंदर ले गए और जमकर पीटा। साथ ही उन्हें 24 घंटे में जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित पक्ष ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि उसने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
