Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: मोटरसाइकिल में टक्कर लगने से वृद्ध महिला की मौत

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


*मोटरसाइकिल में टक्कर लगने से वृद्ध महिला की मौत*

झांसी( गुरसराय)।झांसी के थाना गुरसरांय क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना टोडीफतेहपुर अंतर्गत ग्राम लठवारा निवासी हाकिम पुत्र गोकुल अपनी मां मीरा पत्नी स्वर्गीय गोकुल एवं दादी बेटी बाई (75 वर्ष) को इलाज के लिए गुरसरांय लेकर जा रहे थे। तभी भसनेह बांध के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।


हादसा इतना भीषण था कि बेटी बाई (75 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन आरोप है कि 108 एम्बुलेंस काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। समय पर उपचार न मिलने के कारण वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe