_लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा
उज्जैन की खुशबू जैन को सौंदर्य विज्ञान में मानद महाविद्या वाचस्पति उपाधि, पुणे में हुआ सम्मान_
अष्टापद जैन तीर्थ में पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय उज्जैन निवासी _खुशबू जैन_ को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित _मानद महाविद्या वाचस्पति उपाधि वितरण एवं सम्मान समारोह_ में _मानद महाविद्या वाचस्पति_ की उपाधि से *पेरू विश्वविद्यालय एवं अमेरिकन मेरिट काउंसिल* द्वारा *डॉ. अजीत बागमार के मुख्य आतिथ्य में* सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें _अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान परिषद_ द्वारा _सौंदर्य विज्ञान एवं आरोग्य विज्ञान में चिकित्सकीय अनुसंधान_ के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में खुशबू जैन को उपाधि वस्त्र पहनाकर प्रमाण पत्र भेंट किया गया।
खुशबू जैन _आरोग्य एवं स्वस्थ जीवनशैली परामर्शदाता_ के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2013 से 2023 तक उन्होंने स्वास्थ्य, शारीरिक सुडौलता और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मानव सेवा के कार्य किए हैं।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें _वर्ष 2022 में महाराष्ट्र के तत्कालीन माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा ‘अटल राष्ट्रीय सम्मान’ से भी सम्मानित_ किया जा चुका है।
चित्र परिचय:23आलोट15 `पुणे में अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान परिषद द्वारा मानद महाविद्या वाचस्पति उपाधि प्राप्त करती उज्जैन की खुशबू जैन`
