Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: दिल्ली में आयोजित भारतीय संत महा परिषद के संत महासंगम में शामिल होंगे श्री महावीर विद्यालय आलोट के प्राचार्य श्री मनोज शर्मा

 लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा 


दिल्ली में आयोजित भारतीय संत महा परिषद के संत महासंगम में शामिल होंगे श्री महावीर विद्यालय आलोट के प्राचार्य श्री मनोज शर्मा

आलोट।

श्री महावीर विद्यालय आलोट के प्राचार्य एवं सनातन विचारक-शिक्षाविद श्री मनोज शर्मा आगामी 18 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय संत महा परिषद (बीएसएमपी) के विशाल संत महासंगम सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। यह सम्मेलन दिल्ली स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पहाड़गंज में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा।


इस भव्य संत महासमागम में भारत सहित विश्वभर से विभिन्न मत, दर्शन, संप्रदाय एवं परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पूज्य संत, आध्यात्मिक विचारक, शिक्षाविद एवं संस्कृति साधक सम्मिलित होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति को अपनी मातृजड़ मानने वाले सभी व्यक्तियों को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आधार पर एकजुट करना है।

सम्मेलन में “विश्वभर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति, जो भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, वह अपनी समान मातृजड़ भारतीय संस्कृति के आधार पर हृदय से एकजुट कैसे हो तथा विश्व शांति, वैश्विक सौहार्द और सार्वभौमिक बंधुत्व के लिए एक सशक्त सामूहिक शक्ति के रूप में कैसे उभरे” विषय पर गहन चिंतन एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा।


प्राचार्य श्री मनोज शर्मा इस अवसर पर सनातन चिंतन, मूल्य आधारित शिक्षा, भारतीय संस्कृति तथा वैश्विक आध्यात्मिक एकता से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे। सम्मेलन में विशेष रूप से “विश्व धर्म परिषद” एवं “वैश्विक आध्यात्मिक शिक्षा” जैसे विषयों को केंद्र में रखते हुए व्यापक चर्चा एवं भावी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा।


विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षाविदों ने श्री मनोज शर्मा की इस सहभागिता को आलोट क्षेत्र एवं शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe