Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: सकिपा की मासिक बैठक में मजदूरों के कल्याण के लिए हुई परिचर्चा

 कौशाम्बी 


*सकिपा की मासिक बैठक में मजदूरों के कल्याण के लिए हुई परिचर्चा*


*मजदूरों को मिलनी चाहिए मेहनत की पूरी कीमत.... अजय सोनी*

कौशाम्बी मे समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में एक मई शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने की। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत अजय सोनी ने एक मई मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर मजदूरों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 


एक मई मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में मजदूरों के कल्याण के लिए एक परिचर्चा भी हुई। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मजदूरों की माली हालत पर गंभीर चिंता जताई। साथ ही मजदूरों एवं उनके परिजनों के साथ पूरी सहानुभूति के साथ समर्थन करने और उनकी हर एक समस्या या परेशानी में उनकी हर संभव मदद करने की भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बात कही।


इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मजदूरों की मेहनत की उन्हे पूरी कीमत मिलनी चाहिए। आगे कहा कि आज हर जगह मजदूरों के साथ शोषण और अन्याय हो रहा है। सरकारी तंत्र समेत प्राइवेट संस्थाएं भी मजदूरों का बुरी तरह दमन और शोषण कर रहीं हैं। निजी ईंट भट्ठों से लेकर सरकारी मनरेगा तक मजदूरों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से परेशान, उनका अपमान, अत्याचार और उत्पीड़न आज आम बात है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सोनी ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मजदूरों के हित में लाभदाई और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की। इस अवसर पर राजेश यादव, बद्री प्रसाद प्रजापति, भगवानदास वर्मा, फूलचंद्र लोधी, सियाराम लोधी, राजेश गौतम, भैरव प्रसाद गौतम, सुनील सरोज, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।


*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe