कौशाम्बी
*कौशांबी में वाटर पार्क में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत*
कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित मंगरोहनी वाटर पार्क में नहाने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बंधवा गांव निवासी विमलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे हादसा हो गया।घटना के बाद दोस्तों और परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। विमलेश अपने दोस्तों के साथ घूमने और नहाने के लिए वाटर पार्क गया था।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*
.jpg)