Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने जताया रोष

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



*पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने जताया रोष।*


*(कचेहरी पहुंच किया जोरदार प्रदर्शन)*

फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर सैकड़ों कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा हाल में पेट्रोल, डीजल, सी एन जी, व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में बढ़ी कीमतों को लेकर आज जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कचेहरी प्रांगण में सरकार विरोधी नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन के दौरान नेतृत्व कर रहे शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि एक ओर मौजूदा भाजपा सरकार के मुखिया मोदी जी जनता को पेट्रोल डीजल व गैस की किल्लत बताते हुए बचत की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर अन्य सैकड़ों देशों को रिफाइन कर तेल बेचा जा रहा है यह कहां का न्याय है। 

उन्होंने आगे कहा कि जनता को हर मोड़ पर मूर्ख बनाना मोदी जी की फितरत बन चुकी है जब की हमारे नेता राहुल गांधी जी ने पहले ही हर मोड़ पर इन्हें आगाह करने का काम किया है है परन्तु उनकी आवाज दबाकर जनता को भ्रमित करना ही इनका एक मात्र उद्देश्य है जो देश हित में उचित नहीं है। वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद ने कहा कि चंद मीडिया के बलबूते तमाम कुचक्र से सत्ता में काबिज भाजपा आज देश के हर सच्चे नागरिक की नजरों में गिर चुकी है परन्तु देश निश्चित ही एक भयावह स्थिति में पहुंच चुका है उन्होंने आगे कहा कि जहां तमाम पड़ोसी मुल्क में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है वही भारत में कीमत वृद्धि आश्चर्य जनक प्रतीत होती है एवं ऐसा लगता है कि विश्व में केवल भारत ही ऐसा देश है जो मंदी से जूझ रहा है। 


प्रदर्शन में वरिष्ठ महिला नेता संतोष कुमारी शुक्ला, प्रदेश सचिव शोभा दुबे, पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा, कलीम उल्ला सिद्दीकी आदि ने भी सरकार को जमकर कोसा। प्रदर्शन के दौरान महिला नेता पप्पी राजपूत, शकीला बानो, आशीष गौड़,राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, जे पी पासवान, पं० राम नरेश, सैयद सहाब अली, निजामुद्दीन, मनोज घायल, नरेन्द्र सिंह रिक्की, आदित्य श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान, नवनीत तिवारी,चौधरी मोइन राइन,आनंद सिंह गौतम, नजमी कमर, डॉ अब्दुल हमीद, बसीर अहमद,कौशल कुमार शुक्ला, शुभम दुबे, नौशाद,अजय बच्चा सलीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, अब्दुल रज्जाक,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe