तहसील शाहाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी जन समस्याएं।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
तहसील शाहाबाद हरदोई में 16. मई , 2026 को जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा जनपद हरदोई द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शाहाबाद पर जनसुनवाई की गई । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गए।राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर भूमि विवादों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

