Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दूसरा इस्लामिक समर कोर्स की हुई शुरुआत

 *बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दूसरा इस्लामिक समर कोर्स की हुई शुरुआत*

 

    *डॉ मोहम्मद ऐनुन नईम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी इटावा की तरफ से शुरू हुआ दूसरा इस्लामिक केम्प*

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

इटावा। मस्जिद डॉ. बन्ने मियां, चौकी शमशेरी, इटावा में आयोजित हुआ बच्चों के सर्वागीड़ विकास के लिए दूसरा इस्लामिक समर कोर्स आयोजकों के अनुसार इस कोर्स की शुरुआत 150 बच्चों के साथ बड़े ही खुशनुमा माहौल में हुई।

  यह दूसरा समर केम्प का आयोजन डॉ मोहम्मद एनुन नईम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी इटावा की तरफ से शुरू कराया गया।

      डॉ बन्ने मियाँ वाली मस्जिद के इमाम हाफिज फुरक़ान रजा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दूसरे समर केम्प कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की दीनी, नैतिक, सामाजिक और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ी तरबियत करना है, ताकि आने वाली नस्ल को बेहतर इंसानी और इस्लामी मूल्यों के साथ तैयार किया जा सके।

पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण कोर्स में बच्चों को क़ुरआन शरीफ की बुनियादी बातें, छोटी सूरतें एवं दुआएं याद कराई जाएंगी। साथ ही नमाज़, वुज़ू, अज़ान और इस्लामी आदाब का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नबियों, सहाबा और बुजुर्गों की सीरत, अच्छे अख़लाक़, रोज़मर्रा की सुन्नतें तथा दीन पर अमल की अहमियत से बच्चों को अवगत कराया जाएगा।

हाफिज फुरक़ान रजा ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों जैसे इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया प्राइमरी सेक्शन, अंजुमन हिदायतुल इस्लाम, सेंट मेरी स्कूल, ज्ञानस्थली, अर्चना मेमोरियल स्कूल, इक़बाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज कराई है।

   उन्होंने कहा कि बच्चों के वालिदैन से अपील की है कि वह अपने बच्चों को इस बेहतरीन दीनी और तालीमी माहौल का हिस्सा बनाएं, ताकि बच्चों की शख्सियत बेहतर बन सके और उनमें समाज व इंसानियत के प्रति जिम्मेदारी का एहसास पैदा हो।

  इस अवसर पर बच्चों को प्रशिक्षण मौलाना फुरकान रजा और हाफिज तौफ़ीक चिस्ती ने दिया।

कार्यक्रम का इंतजाम फैसल अकबरी चिश्ती खान, इनामुल्लाह (बब्लू) , अनीस सिद्दीकी , शाहिद खान, जोऐव, मुशीर खान, कलीम, शकील बाबू, राशिद अत्तारी, हाजी असलम, मुस्तकीम बाबा, फैसल खां, नौमान आलाम, नईम मास्टर, व तमाम इंतिजामिया लोग मौजूद रहे।


      

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe