Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: जेठानी और उसके भाई पर मारपीट का आरोप, पत्नी ने कहा- जमीन पर पटकने से बिगड़ी हालत; प्रेमनगर थाने में तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



*हार्ट ऑपरेशन के बाद घर में लेटे मरीज को पीटने से मौत का आरोप*  

*जेठानी और उसके भाई पर मारपीट का आरोप, पत्नी ने कहा- जमीन पर पटकने से बिगड़ी हालत; प्रेमनगर थाने में तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं*

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हार्ट का ऑपरेशन कराकर घर लौटे मरीज की मारपीट के बाद मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने जेठानी और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

 इलाहाबादी मोहल्ला पुलिया नं-9 निवासी रूकसार बेगम ने आरोप लगाया कि उनके पति मोहम्मद काशिम का हार्ट का ऑपरेशन 5 मई को महारानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय में हुआ था। 9 मई को छुट्टी मिलने के बाद वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

रूकसार बेगम के अनुसार 10 मई को दोपहर करीब 3 बजे उनकी जेठानी नाहिद अख्तर अपने भाई मोहम्मद अली निवासी आगरा के साथ घर में घुस आईं। पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने बिस्तर पर लेटे मोहम्मद काशिम को उठाकर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। मारपीट से काशिम की हालत बिगड़ परिजन आनन-फानन में ऑटो से काशिम को महारानी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर ले आया गया।

 रूकसार बेगम का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़िता ने थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और न ही आरोपियों पर कार्रवाई हुईरूकसार बेगम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेठानी नाहिद अख्तर और उसके भाई मोहम्मद अली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।



आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe