Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: परीक्षाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाए संपन्न

 आनन्द बॉबी चावला झांसी।



 झाॅसी

दिनाॅक 19 मई 2026



*परीक्षा की शुचिता बनाए रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता:- एपीसी*


*कृषि उत्पादन आयुक्त ने लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा तथा उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की*


*परीक्षाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाए संपन्न*

 

*अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग पूरी गंभीरता के साथ हो*


*गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था हो सुनिश्चित*

झांसी।कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा तथा उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

     कृषि उत्पादन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों परीक्षाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर सतर्कता एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए। जिन जनपदों में सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। 

     उन्होंने कहा कि कि केन्द्र अधीक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का समुचित एवं गहन प्रशिक्षण कराया जाए, ताकि परीक्षा संचालन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही की संभावना न रहे। उन्होंने गोपनीय सामग्री की सुरक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कोषागार से प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री की निकासी निर्धारित केन्द्र एवं सीरिज के अनुसार ही सुनिश्चित की जाए तथा सामग्री समयबद्ध तरीके से परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाई जाए। अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग को पूरी गंभीरता के साथ की जाए। 

     कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की अधिक आवाजाही रहेगी, इसलिए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने परीक्षा तिथियों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए आवश्यकतानुसार ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती करने तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर भी बल दिया गया।

     उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार होल्डिंग एरिया बनाए जाएं तथा वहां पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्रों के निकटवर्ती अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। अस्पतालों में ओआरएस सहित आवश्यक औषधियों की उपलब्धता होनी चाहिए। 

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान जनपद एवं राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से निरंतर निगरानी रखी जाए तथा नकल, प्रतिरूपण अथवा किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस.एन. साबत ने बताया कि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई, 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जनपदों के 861 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ एवं झांसी जनपद में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

     उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के आयोजक बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मुकेश पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा के लिए 4,44,958 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि वर्ष 2025 में 3,44,546 एवं वर्ष 2024 में 2,23,384 आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रदेश के 72 जनपदों के 1011 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी 61 प्रतिशत तथा पुरुष अभ्यर्थियों की भागीदारी 39 प्रतिशत है। वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर एवं आगरा में सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगी।

     उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा एआई इनेबल्ड सर्विलांस सिस्टम आधारित कंट्रोंल रूम के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र की लाइव निगरानी की व्यवस्था की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि, नियंत्रण कक्ष अथवा निर्धारित क्षेत्रों में अनुमत संख्या से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति, निरीक्षकों की गतिविधियों में असामान्यता, भीड़, विवाद अथवा परीक्षा समय से पूर्व या बाद में कक्षाओं में होने वाली गतिविधियों पर स्वतः अलर्ट प्राप्त होगा। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान सभी केन्द्र अधीक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक एवं फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।

     बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम.पी.अग्रवाल, एडीजी एलओ अमिताभ यश, सचिव उच्च शिक्षा श्री अमृत त्रिपाठी, एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी गौरांगराठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋषि प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी प्रीति सिंह डीआईओएस श्रीमती रति वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। 


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe