इसरार अहमद
अम्बेडकरनगर
बकरीद त्योहार को लेकर सीओ अनूप कुमार सिंह ने की पीस कमेटी की बैठक निकाला पैदल मार्च
बकरीद त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना जैतपुर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी प्रेमचंद, उप निरीक्षक के.पी. सिंह राधिका रमण शुक्ला अमित शाहू सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मो सलीम ग्राम प्रधान पैकौली दिनेश कुमार प्रधान बेरमा बृजेश कुमार प्रधान किशुनपुर कबीरहा समाजसेवी विक्की सिंह सरवन सिंह हंटर धर्मगुरु परवेज अख्तर मो. गुफरान एवं संभ्रांत व्यक्ति पवन सिंह अनूप मिश्रा विवेक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों मौजूद रहे।बैठक के दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही।साथ ही किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया गया।बैठक के उपरांत क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जैतपुर पुलिस द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान बाजारों मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है।

