ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी जिले की LCB पुलिस ने बोलेरो पिकअप टेम्पो में सब्जी की आड़में गैरकानूनी विदेशी शराब की तस्करी पकड़ी।
LCB ने कुल 11,56,404 के साथ दो आरोपियों को पकड़ा: एक आरोपी वांछित।
सूरत डिवीजन के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल प्रेम वीर सिंह और तापी जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट जे.एन. देसाई के मार्गदर्शन में तापी जिले में विदेशी शराब के गैर-कानूनी धंधे में शामिल बूटलेगरों और जुआ के धंधे चलाते लोगो को पकड़कर उनलोगों के सामने सख्त कार्रवाई करने की सुचना दी गई थी।तापी जिले में महाराष्ट्र बॉर्डर से गुजरात में गैर-कानूनी विदेशी शराब की तस्करी करनेवालों को पकड़ने का निर्देश एल.सी.बी,पीआई, डी, एस,गोहिल के सीधे निर्देश और गाइडेंस में, पी.एस.आई, के.आर. पटेल और पुलिस स्टाफके जगदीशभाई, जयेशभाई, रवींद्रभाई, अरुणभाई, आनंदभाई, राहुलभाई और दीपकभाई की अलग-अलग टीमें उच्छल पुलिस स्टेशन क्षेत्रमें गश्तपर थीं ताकि विदेशी शराब और जुए का धंधा करने वाले लोगों की जांच की जा सके।
उस दौरान तापी के एलसीबी पीआई,डी.एस.गोहिल को निजी सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक MP-11- ZF-6544 सब्जी की आड़ में मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर निजर, उच्छल, सोनगढ़ होते हुए सूरत की ओर जा रही है।
विशेष जानकारी के आधार पर एलसीबी पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमों ने उच्छल साकरदा ब्रिज के नीचे निगरानी रखी थी. उस समय सूचना के अनुसार एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप टेम्पो क्रमांक MP-11- ZF-6544 को पुलिसने रोककर उनमें तलाशी के दौरान पिकअप में से 117 पेटियों अंग्रेजी शराब की कुल 4,560 बोतलें और टिन, जिसकी कीमत 8,71,404 रूपये ओर बोलोरो पिकअप कीमत,का11,56,404 का मुद्दामाल बरामद करके अवैध विदेशी शराबकी हेराफेरी करने वालों (1) पिकअप ड्राइवर लोकेश, गिरधारी मालीवाड़, निवासी सोदपुर, प्रीतमपुर, धार, मध्य प्रदेश ओर (2) मोतिया नानसिंग गिरवाल, निवासी कच्छल, प्रीतमपुर, धार, मध्य प्रदेश को माल के साथ गिरफ्तार कर शुरुआती पूछताछ के दौरान क़ुबूल किया किविदेशी शराब पिकअप में भरकर गुजरातमे अवैध तरीकेसे भेजने वाला शोभाराम रोकड़िया मस्करे, रहे ,सोदपुर, प्रीतमपुर, धार और बरखेड़ा, प्रीतमपुर, धार, मध्य प्रदेश में रहता है, पुलिस ने शोभाराम को वॉन्टेड घोषित करके पकड़े गए दोनों आरोपियों को मुद्दा माल माल के साथ आगे की कार्रवाई के लिए उच्छल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया था।

