Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। कलश यात्रा एवं ध्वजारोहण एवं मंडप उदघाटन के साथ पंचकल्याणक महोत्सव प्रारंभ

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 दिनांक12-05-2026

           


• कलश यात्रा एवं ध्वजारोहण एवं मंडप उदघाटन के साथ पंचकल्याणक महोत्सव प्रारंभ


• आचार्य श्री की हुई देशना... सकलीकरण क्रिया सम्पन्न


• जिन्होंने स्वयं को प्रतिष्ठित किया उनकी होती है प्रतिष्ठा: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर

झांसी। महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे भगवान महावीर महातीर्थ में "राजकीय अतिथि" भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य, पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के मंगल सान्निध्य में कलश यात्रा एवं ध्वजारोहण एवं मंडप उद्घाटन के साथ श्रीमज़्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सुप्रचीन जैन तीर्थ स्थल करगुंवाजी से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज गेट नं 2 से होकर भगवान महावीर महातीर्थ पहुंची। जहां पुण्यार्जक परिवार श्रीमति सरोज - शैलेन्द्र जैन प्रेस, राजेन्द्र जैन, वर्षा - देवेन्द्र जैन, रितु - विकास जैन, केतन जैन ने ध्वजारोहण एवं अलका - डॉ पीके जैन ने मण्डप उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आचार्य श्री के चरणों पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य सुधीर जैन, रविन्द्र जैन, संजय जैन, राजीव जैन चिरगांव वाले ने किया। इस अवसर पर तीर्थंकर भगवान की माता-पिता श्रीमती प्रभा - पदमचंद जैन मिठया, सौधर्म इंद्र अंजलि - डॉ राजीव जैन, धनपति कुबेर इन्द्र शिल्पी - राजीव जैन वर्धमान, महायज्ञनायक रिद्धि - यश सिंघई, शर्मिला - पदमचंद जैन रानीपुर, मेघा - प्रदीप जैन महरौनी, ईशान इंद्र डॉ निकिता - डॉ संदीप जैन, राजा श्रेयांश जूली - जिनेन्द्र जैन सदर, राजा सोम रुचि - डॉ निर्देश जैन, महामंडलेश्वर रश्मि - गौतम जैन, संध्या - इंजी. अरुण जैन, हेमा - डॉ अमित जैन, रश्मि - अनुराग जैन सहित सहित हजारों इंद्र इंद्राणी की सकलीकरण क्रिया सम्पन्न हुई।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए शताब्दी देशनाकार श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने कहा कि श्री, स्त्री एवं भूमि का राग संबंध बिगाड़ता हैं एवं नाश कराता हैं। प्रतिष्ठा उन्हीं की होती हैं जिन्होंने अपने आपको प्रतिष्ठित किया हैं। इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मुख्य मार्गदर्शक अजित कुमार जैन, मुख्य संरक्षक ललित जैन, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य संयोजक सिंघई संजय जैन, केतन जैन, वरुण जैन, मुख्य समन्वयक खुशाल जैन, स्वागताध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, अशोक जैन रतनसेल्स, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन एलआईसी, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, संजय जैन महोबा, संयोजक सचिन सर्राफ, अंशुल जैन बघेरा, दीपांक सिंघई, अमन जैन विरागप्रिय, आलोक जैन विश्वपरिवार, मनोज सिंघई, अलंकार जैन, शरद जैन, मुकेश जैन वीडियो, आशीष जैन नगरा, सुनील जैन गुदरी, कल्पना जैन, रजनी जैनको, स्नेहलता जैन सदर, ममता जैन बबली सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।


दोपहर की धर्मसभा में आचार्य श्री के चरणों का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य  रीता - प्रदीप जैन आदित्य (पूर्व मंत्री) एवं शास्त्र भेंट डॉ प्रीति जैन भोपाल ने किया। सायंकालीन महाआरती करने का सौभाग्य  शीला सिंघई, उमेश जैन, महेन्द्र जैन, संजय सिंघई, डॉ राजीव जैन "सिंघई परिवार" को प्राप्त हुआ।


(इनसेट में....)

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 13 मई को प्रातः नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं गर्भ कल्याणक की पूजन सम्पन्न होगी। तत्पश्चात आचार्य श्री के प्रवचन होगें। दोपहर 1 बजे से सीमांतनी क्रिया (गोद भराई), सायं 07 बजे महाआरती शोभायात्रा निकाली जाएगी।



आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe