Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग लापता

 इसरार अहमद 


अम्बेडकरनगर


रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग लापता

जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव निवासी शर्मिला पत्नी रजलाल ने थाना जैतपुर में तहरीर देकर अपने पति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना दी है।पीड़िता के अनुसार उनके पति रजलाल पुत्र विदेशी उम्र लगभग 65 वर्ष 7 मई 2026 को दिन में करीब 12 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वह माहुल रिश्तेदारी में जा रहे हैं और शाम तक वापस लौट आएंगे। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने माहुल सहित अन्य रिश्तेदारियों में भी जानकारी की जहां पता चला कि वह वहां पहुंचे ही नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बताया गया कि लापता बुजुर्ग कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे तथा उनके पास लाल रंग की चुनरी भी थी।घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी टी.के. आजाद ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe