कौशाम्बी
*तेज रफ्तार का कहर, 6 वर्षीय बच्ची की मौत*
कौशाम्बी के भैला मकदुमपुर गांव में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रही 6 वर्षीय मासूम रिया सरोज पुत्री सुनील सरोज को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*
