ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
गुजरात के अंकलेश्वर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर खड़े केमिकलसे भरे कंटेनर में अचानक आग लग जानेसे अफरा तफरी मच गई।
लंबे समय की मशक्कत बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कंटेनर चालक को बचा लिया गया: लंबेसमय तक अहमदाबाद मुंबई हाईवे बंद किया गया।अंकलेश्वर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर खड़े केमिकल भरे कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर से उठते धुएं ने लोगों में दहशत फैल गई थी।
सूचना मिलने पर अंकलेश्वर दमकल तुरंत मौकेपर पहुंचकर राजमार्ग के किनारे आई होटल में खड़े केमिकल कंटेनर में अचानक आग लग गईथी। आग हवाकी वजह तेजी से फैल गई थी।
भयानक आग की वजह आसपास के वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल दलने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर, पुलिस और प्रशासन ने सर्विस रोड को खाली कराया गया।
स्थानीय पुलिस ओर हाइवे पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए। आग के कारण राजमार्ग पर कई घंटोंतक लंबा जाम लग गया। सौभाग्य से, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। कंटेनर चालक ने बताया कि वह केबिन में सो रहा था जब अचानक आग लग गई। पहले तो उसने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलने पर उसने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। कंटेनर चालक का कहना है कि कंटेनर में केमिकल पाउडर भरा था।
