आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
हेडिंग,
*झाँसी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, सीपरी बाजार पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा*
*तमंचे, पिस्टल, कारतूस और लाखों की नकदी बरामद, झाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
झाँसी। आप सभी को बताते चले की झांसी जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, रामपुरी चाकू, नकदी और जेवरात बरामद किए हैं
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एस.आई.सी स्कूल के सामने खाली मैदान में कुछ लोग अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ मौके पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया
गिरफ्तार आरोपियों में बोबी उर्फ सन्त दयानन्द महाराज, विवेक चौहान और मुकेश कुमार श्रीवास शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 अवैध असलहे, 66 जिंदा कारतूस, 56 खोखा कारतूस, 5 रामपुरी चाकू, 2 लाख 87 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, चांदी के सिक्के और मोबाइल फोन बरामद किए हैं
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से अवैध असलहों की खरीद-बिक्री का काम कर रहे थे और मौके पर हथियारों का परीक्षण फायरिंग करके ग्राहकों को दिखाते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम द्वारा की गई।
कैमरामैन शिवम के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।
