*कौशाम्बी*
*तालाब किनारे मिट्टी निकाल रही महिलाओं पर ढहा मिट्टी का टीला, 3 महिलाओं की मौत, कई महिलाएं घायल*
*हादसे में मां बेटी की मौत से मचा कोहराम*
*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के चाकथामा गांव में रविवार सुबह घर की पुताई के लिए मिट्टी के टीला से मिट्टी निकाल रही दर्जनों महिलाएं अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर जाने से महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गईं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ो ग्रामीण पहुंच गए और बचाव एवं राहत कार्य में लग गए मिट्टी हटाकर दबी महिलाओं को बाहर निकल गया इस हादसे में मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई मृतकों की पहचान:उत्तरा देवी उम्र 40 साल पत्नी नोखेलाल वा गीता देवी उम्र 42 साल पत्नी लल्लू और अंकिता उर्फ बिट्टी देवी उम्र 8 वर्ष पुत्री लल्लू के रूप में हुई है तमाम महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई हैगंभीर हालत में घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है मिट्टी में दबी महिलाओं जितिया पत्नी जीत लाल और अंकित पुत्र लल्लू सहित कई लोगों को ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर बाहर निकालने के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया हादसे की जानकारी थाना पुलिस एंबुलेंस और तहसील प्रशासन को दी गई है जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गई है राहत-बचाव कार्य जारी है मृतक महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अचानक हुई इस दर्दनाक घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा है पूरे गांव में शोक की लहर
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

