Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: मेडिकल कॉलेज के सामने नगर निगम एंव बाईपास पर 14 मई तक एनएचएआई को आवागमन सुलभ करने के दिए निर्देश

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी 

दिनांक 05 मई 2026

-------------------------------

 ** जिलाधिकारी के प्रयास अब लाएंगे रंग, नगरवासियों को मिलेगी ज़ैम से मुक्ति


 ** एनएचएआई,नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को दिया 14 मई तक का समय


 ** नगर में अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को बेहतर बनाए जाने के प्रयासों पर चर्चा


 ** मेडिकल कॉलेज के सामने नगर निगम एंव बाईपास पर 14 मई तक एनएचएआई को आवागमन सुलभ करने के दिए निर्देश

झांसी।आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन  सभागार में जिलाधिकारी  गौरांग राठी की अध्यक्षता में महानगर में ट्रेफिक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।

      बैठक में जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने का अधिक से अधिक प्रयास किया जाए ताकि लोगों के जीवन में सुगमता आए। शहर वासियों को जैम की समस्या से निजात दिलाना प्राथमिकता होना चाहिए। जिस भी सड़क पर जैम की समस्या है उसे दूर करें।जनता को बेहतर यातायात की सहूलियत देने के प्रयासों में तेजी लाई जाए। सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए इसके अतिरिक्त मुख्य बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को संचालित किया जाए और यह सब सतही स्तर पर सुधार के प्रयास करने से ही संभव है।

     ‌‌ आयोजित बैठक में सीओ ट्रैफिक द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर जाम लगने के मुख्य कारण एवं कार्यदायी संस्थाओं की बुकलेट के माध्यम से जानकारी दी गई। कारणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी  गौरांग राठी ने सर्वप्रथम सखी के हनुमान मन्दिर अण्डर पास से कानपुर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर लगभग 100 मीटर आगे 02 बिजली के खम्बे होना एवं रोड का अत्यधिक खराब एवं सकरा होना।मेडीकल बाईपास पर सुजुकी एजेन्सी के सामने रोड का खराब होना। मेडीकल बाईपास पर न्यू टाटा मल्टीस्पेशियल्टी हॉस्पिटल से मॉ पीताम्बरा हॉस्पिटल तक रोड सकरा एवं खराब होना, मेडीकल बाईपास पर कानपुर जाने वाले रोड पर मॉ पीताम्बरा हॉस्पीटल से हिल्टोप रेस्टोरेन्ट के मध्य रोड का खराब होना, हिल्टोप रेस्टोरेन्ट के सामने दोनो साइड का रोड खराब होना एवं कानपुर से मेडीकल बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग पर सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने से मेडीकल तिराहे तक रोड का अत्यधिक खराब होने के कारण लगातार वाहनों को निकलने में बहुत ही समस्या होती है और यही जैम का मुख्य कारण हैं। जिलाधिकारी ने पीडी एनएचआई को समय निर्धारित करते हुए 14 मई तक कार्य करते हुए जैम से मुक्ति दिलाने के निर्देश दिए। 

 इसी क्रम में जिलाधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज के गेट न0 01 से 03 तक मेडीकल बाईपास की ओर जाने वाले रोड पर डिवाइडर तोडे जाने के कारण रोड का टूटा-फूटा होना तथा गेट न० 03 के सामने प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग लगाये जाने हेतु दो बडे ओवर हेड खम्बे लगे होने के कारण लोगों को आने जाने में बड़ी समस्या होती है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को 10 मई तक उक्त मार्ग को चलने लायक बनाए जाने के निर्देश दिए।

     बैठक में सबसे अधिक समस्याग्रस्त क्षेत्र रक्सा बाईपास चौराहे से पहले जहाँ से ओवर ब्रिज प्रारम्भ हो रहा है वहाँ पर दोनो साइड का सर्विस रोड का खराब होना एंव रक्सा बाईपास पर ग्वालियर की तरफ आने वाले एवं शिवपुरी से आने वाले रोड पर दोनो साइड के सर्विस रोड पर गड्डे एवं सड़क का सही दशा में न बने होने के कारण समस्त बडे वाहन धीमी गति से होकर निकलते है जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है अनेक बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त शिवानी होटल तिराहे से रक्शा बाईपास की ओर लगभग 100 मीटर पहले दोनो साइड का सर्विस रोड का खराब होना एवं शिवानी तिराहे से कानपुर रोड की ओर लगभग 50 मीटर दूरी तक रोड के खराब होने से भी स्थिति बिगड़ी रहती है। जिलाधिकारी ने पीडी एनएचआई को 10 मई दो हजार छब्बीस तक का समय निर्धारित करते हुए सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आवागमन सुलभ और सुरक्षित रहे।इसके साथ नगरवासियों को जैम से मुक्ति मिले।

    बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अतिक्रमण एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कार पार्किंग को बेहतर बनाने के लिए भविष्य की योजना दृष्टिगत कार्य करने के निर्देश दिए।  

     बैठक में सीओ ट्रैफिक  रामवीर सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेज़ेन्टेशन के माध्यम से नगर की यातायात व्यवस्था अतिक्रमण मुक्त आवागमन एवं ऑटो, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की पार्किंग के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया।

     इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी प्रीति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्याय  अरुण कुमार गौड़, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रौली गुप्ता,नगर मजिस्ट्रेट  प्रमोद झा, पीडी एनएचआई  मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग  रजनीश गुप्ता, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe