आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक: 12 मई 2026
*"एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना" के अंतर्गत 100 लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट वितरित*
*मा0 एम.एल.सी. द्वारा लाभार्थियों से संवाद कर प्राप्त की प्रशिक्षण सम्बन्धी जानकारी*
*मण्डलायुक्त ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को उत्पादों को ONDC प्लेटफॉर्म एवं अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध कराने हेतु किया प्रेरित*
झांसी : आज मा0 एम.एल.सी. श्रीमती रमा निरंजन एवं मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की गरिमामयी उपस्थिति "एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना" के अंतर्गत वस्त्र उत्पाद से संबंधित 100 प्रशिक्षित लाभार्थियों को कमिश्नरी मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में निःशुल्क टूलकिट वितरित की गई। सभी लाभार्थियों द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। प्रशिक्षण उपरांत सेक्टर स्किल काउंसिल, भारत सरकार द्वारा परीक्षा आयोजित की गई तथा सभी लाभार्थियों को आरपीएल (RPL) प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹2000/- मानदेय भी प्रेषित किया गया।मण्डलायुक्त महोदय ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को अपने उत्पादों को ONDC प्लेटफॉर्म एवं अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया, साथ ही कार्य को बड़े स्तर पर विकसित करने के लिए कानपुर होजरी क्लस्टर से जुड़ने का सुझाव भी दिया।
माननीय एम.एल.सी. रमा निरंजन द्वारा लाभार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ लेकर ऋण प्राप्त करते हुए अपना उद्यम स्थापित करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपादित कराने में निधि हयारण, अंकित प्रजापति एवं ललित कुमार कुशवाहा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
