Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: नगर के 06 परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक संपन्न हुई पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी 

दिनांक 10 मई 2026


 ** जनपद में उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा पीजीटी की द्वितीय दिवस परीक्षा दो पालियों में सकुशल संपन्न  


 ** उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के प्रेक्षक डॉ0 अखिलेश मिश्रा ने नकलविहीन परीक्षा पर जिला एंव पुलिस प्रशासन को दी बधाई  


 ** 09 मई की प्रथम पाली में 1415 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 768 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


 ** सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया संपन्न   


 ** नगर के 06 परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक संपन्न हुई पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 


 ** नकलविहीन सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम से की गई निगरानी 


 ** परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे केंद्रों पर मौजूद 


 ** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 लागू, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट ने सख्ती से अनुपालन कराया  

झांसी।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के प्रेक्षक डॉ0 अखिलेश मिश्रा के साथ नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद में 06 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (PGT) 02 दिवसीय लिखित-2022 की लिखित परीक्षा दिनांक 10 मई 2026 को प्रथम पाली में पूर्वाहन 09:30 से 11:30 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि सुचिता को परखा।

    परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और कलेक्ट्रेट में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।

     परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी/ नोडल अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से सावधानी पूर्वक जांच करते हुए सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का गंभीरता से परीक्षंण उपरांत ही कक्ष में प्रवेश कराया जाए।

नगर में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता लिखित परीक्षा -2022 की द्वितीय दिवस दो पालियों में 10 मई ( रविवार) को 06 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपादित हुई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने जनपद में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण कंट्रोल रूम से भी सुनिश्चित किया। 

    अपर जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था को भी देखा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए। 

    परीक्षा नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)-2022 लिखित परीक्षा में प्रथम पाली 10 मई को कुल 2308 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 893 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 1415 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में 1521 परीक्षार्थी परीक्षा हेतु पंजीकृत थे परंतु 753 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 768 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। 

      अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने नगर में प्रथम दिवस की दोनों पालियों में शांति, पूर्ण, निर्विघ्न संपन्न होने पर जनपद के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी।

     इस मौके पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के प्रशिक्षण डॉ0 अखिलेश मिश्रा,पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, डीआईओएस रती वर्मा सहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक व अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए भ्रमणशील रहें।



आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe