आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*गांधी डिग्री कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता व वृक्षारोपण जागरूकता अभियान*
झांसी। गांधी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, अंबाबाई झांसी के नेतृत्व में इसकी संगठित इकाई गांधी डिग्री कॉलेज, अंबाबाई झांसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम हस्तिनापुर, पीतमपुर तथा रोनिजा में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने गांव की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र में स्वच्छता, हरियाली और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर एवं चेयरपर्सन जय श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं जब समाज सेवा के कार्यों में भाग लेते हैं तो वे स्वयं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाते हैं।
कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिसर श्री संतोष सेन ने कहा कि विद्यार्थियों का समग्र विकास तभी संभव है जब वे अनुशासन में रहकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें। एनएसएस समन्वयक एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पहलवान सिंह ने विद्यार्थियों को NSS की गतिविधियों, वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर कॉलेज कोऑर्डिनेटर डॉ. रश्मि भटनागर ने अपने ओजस्वी विचारों से छात्र-छात्राओं में उत्साह और सेवा भावना का संचार किया। बीएड/बीटीसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपिका पंचाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। आईटीआई कोऑर्डिनेटर सलमान खान ने छात्र-छात्राओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पॉलीटेक्निक कोऑर्डिनेटर इंजीनियर देवेश कुमार ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का संदेश दिया। नर्सिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. लवली शाक्य ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। फार्मेसी कोऑर्डिनेटर डॉ. साक्षी रामपुरिया ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जगमोहन, नीलमा श्रीवास्तव, काजल, श्रीमती सरोज, मुस्कान तथा कुंवारी मुस्कान कुशवाहा सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रश्मि भटनागर ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।

