मल्लावा में तेज हवा के साथ बारिश ओलावृष्टि होने से पालिका परिषद के नालों की खुली पोल।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई तेज हवा के साथ ओलावृष्टि बारिश होने से नगर पालिका परिषद मल्लावां के नालों की पोल खुल गई। सरकार द्वारा नाला सफाई अभियान में कई लाखों रुपए खर्च किया गया लेकिन सब सून्य देखने को नजर आयाजानकारी के अनुसार मौसम के बिगड़ते मिजाज से दिनांक 8 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिदिन नाला की सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा था जिसने अपनी पोल खोल दी मुख्य चौराहा मल्लावा पर दोपहिया वाहन 2 फीट पानी के अंदर डूब गए यातायात अपनी जगह पर ही खड़े हो गए।
इससे साफ प्रतीत होता है कि नगर पालिका परिषद के निकास नालों की सफाई पर ग्रहण लगा हुआ है। वही पालिका परिषद कई बार दावा कर चुकी है कि परिषद के अंदर स्वच्छता सफाई अभियान को देखते हुए कई बार नाला की नियमित सफाई कराई जा चुकी है। लेकिन सफाई के नाम पर शून्य पाया गया। जिसका जीता जागता उदाहरण सामने आ गया ।
बे मौसम बारिश ने नाला की पोल खोल दी झकोरों के साथ ओलावृष्टि हुई और नाला ने अपना उफान दिखाया जिससे मुख्य चौराहा मल्लावां पर 2 फीट लगभग पानी भर गया स्वच्छता अभियान के नाम पर ग्रहण समझा जाए या स्वच्छता अभियान को साझा किया जाए।

