आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 28 अप्रैल 2026
*ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना हेतु https://msme.up.gov.in आनलाइन आवेदन आमंत्रित*
झांसी : उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने अवगत कराया है कि एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कारीगरों की कौशल वृद्धि के लिए कोमल खिलौने एवं वस्त्र उत्पाद ट्रेड हेतु इच्छुक व्यक्तियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र वेबसाईट https://msme.up.gov.in पर आमंत्रित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरान्त आरपीएल प्रमाणीकरण कारीगरों को निःशुल्क टूलकिट वितरण किये जाने का प्रावधान है। प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरान्त किसी एक योजना में ऋण सुविधा हेतु इच्छुक लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना/एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में ऋण प्राप्त हो सकता है।
उन्होंने बताया कि इस योजना में आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। पिछले 2 वर्षों में आवेदक ने केंद्र सरकार या राज्य सरकार से टूलकिट के संबंध में कोई लाभ प्राप्त नहीं किया है योजना के अनुसार, आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केवल एक बार ही योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। योजना के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाना है।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
