Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

Etawah News: एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

सैफई (इटावा) बदलते समय और आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए पुलिस विभाग में भी तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र द्वारा थाना सैफई में पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित जानकारी दी। 

एसपी ग्रामीण ने पुलिस कर्मियों को बताया गया कि एआई तकनीक का उपयोग कर अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, डाटा विश्लेषण और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने एआई आधारित टूल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिस कार्य प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से निपटने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र ने थाना सैफई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) के.पी. सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी भी मौजूद रहे। एसपी ग्रामीण ने थाना कार्यालय, मालखाना, एनडीपीएस, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल, हवालात, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना पुलिस को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए पुलिस कर्मियों को अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe