Etawah News: धनुवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धनुवा में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तंबाकू, नशा और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नशे के दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करना रहा।इस दौरान अधिकार मित्रों ने उपस्थित लोगों को बताया कि तंबाकू और धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं और यह कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बनते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना कानूनन अपराध है, जिसके लिए दंड का प्रावधान है। लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) सत्येंद्र यादव ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।इस अवसर पर अधिकार मित्र लालमन, राजेंद्र सिंह, कुमारी नीरज और ऋषभ पाठक ने भी अपने विचार रखे और नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट देवेंद्र यादव, पंचायत सहायक प्रयांशु यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं तथा क्षेत्र के अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।

