Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: अष्टापद जैन तीर्थ पर हर्ष उल्लास के साथ चढ़ाई ध्वजा, इक्षु रस से वर्षीतप पारने का हुआ आयोजन

 लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो 

डॉ सुनील चोपड़ा 


अष्टापद जैन तीर्थ पर हर्ष उल्लास के साथ चढ़ाई ध्वजा, इक्षु रस से वर्षीतप पारने का हुआ आयोजन

अक्षय तृतीया पर जावरा के समीप अष्टापद जैन तीर्थ पर संभावनाथ भगवान की ध्वजा विधि विधान के साथ साध्वी सुजेस्टा श्रीजी आदि ठाणा 2 की निश्रा में हर्ष उल्लास के साथ लाभार्थी सुशीला बाई कोलन परिवार द्वारा चढ़ाई गई, इसके बाद वर्षीतप के आराधकों एवं श्राविकाओ का बैंड बाजों के साथ परिसर में चल समारोह निकाला गया जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, वहां पर साध्वी सुजेस्टा श्रीजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहां कि भगवान आदिनाथ ने कठिन तपस्या की, जहां भी गोचरी के लिए जाते थे तो हीरे जेवरात लेकर उनके सामने लोग खड़े हो जाते थे । लेकिन वे उन्हें नहीं लेते थे और वापस चले जाते थे, जब राजा श्रेयांश ने अपने पुराने भव को पहचानते हुए उनके सामने ईशु रस के 108 लोटे भरकर उन्हें वेहराने के लिए उनके सामने ले आए तब आदिनाथ भगवान ईशु रस से पारणा किया । तब से ही यह परंपरा आज तक चली आ रही है ।

 आज एक वर्ष की कठिन तपस्या कर श्रावक श्राविकाओं ने वर्षीतप की आराधना की है, और आज अष्टापद तीर्थ में आदिनाथ के दरबार में यह पारणा उत्सव हो रहा है । अष्टापद तीर्थ मालवा की भूमि पर तीर्थ प्रेरिका श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी ने इसकी संरचना कर आज यह तीर्थ विशालता का रूप ले चुका है ।


कार्यक्रम के दौरान इन सभी 10 तपस्वियों के पारणा कराने के लाभ बोली लेकर ज्योति अरोड़ा जावरा ने लिया वही ट्रस्ट मंडल द्वारा ध्वजा के लाभार्थी कोलन परिवार जावरा तथा पारणा के लाभार्थी ज्योति अरोड़ा का बहुमान किया गया । कार्यक्रम का संचालन सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल ने किया, साध्वी सुजेस्टा श्री जी को ट्रस्ट मंडल द्वारा कामली भी ओड़ाई गई इस दौरान ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष जयंतीलाल दख, संरक्षक आजाद सिंह ददढा, राजमल धारीवाल, डॉ सुरेश मेहता, कोषाध्यक्ष मनीष कोचर, सह कोषाध्यक्ष पंकज मेहता, कार्यकारिणी सदस्य सरदार मल चौरडिया, डॉ सुनील चोपड़ा एवं विपुल दख  तथा ताल, आलोट, नीमच, दलोट, जावरा, रतलाम, इंदौर, रिंगनोद, रोजाना सहित आसपास के श्री संघ भी उपस्थित था। 

फोटो,

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe