*Etawah News: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का निकाह*
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
*ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड व सूफी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्लामा व मौलाना सैय्यद अशरफ़ अशरफी मियां कछौछा शरीफ़ की मुख्य अतिथि की मौजूदगी मे हुआ पांचवां शादी सम्मेलन*
*एक अच्छा मुसलमान खुद इल्म हासिल करे और दूसरों के बच्चों को इल्म सिखाए : हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी कछौछवी शरीफ*
*समाजसेवा का सबसे अच्छा और बेहतर कार्य इससे लोगों का होता है भला खादिम अब्बास*
इटावा। स्टेशन रोड नारायण धाम में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट की तरफ से एक साथ एक छत के नीचे पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।शादी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अल्लामा व मौलाना हजरत सैय्यद अशरफ अशरफी मियां कछौछा शरीफ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड की मौजूदगी में निकाह संपन्न हुआ।
निकाह के बाद हजरत मौलाना अशरफ अशरफी मियां ने उन पांच जोड़ों के लिए और जिन लोगों ने शादी सम्मेलन भाग लिया, और जिन लोगों ने शादी सम्मेलन में अपना सहयोग एवं योगदान दिया। उन सभी लोगों के लिए हजरत ने खुदा से दुआ मांगी और कहा कि जिन लोगों ने शादी सम्मेलन में अपना योगदान दिया उनका जीवन खुशियों भरा बना रहे ,और खुदा उनको हर बुरी नजर से बचाए। और उनके कारोबार में खुदा बरक्कत अता फरमाए एवं हर बीमारी , परेशानियों से उन सभी को खुदा बचाए ।
अल्लामा मौलाना हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी मियां असलम मियां ने जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि हर शहर को अपनी बीवी का ख्याल रखना चाहिए, और उसकी जरूरत को पूरा करना चाहिए ।और बीवी का भी फर्ज बनता है कि वह अपने शौहर के हर सुख दुख में साथ दे ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी मियां कछौछा शरीफ ने इटावा जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद की तारीफ करते हुए कहा कि ये नेक काम नवी की रज़ा है, रव की रजा को जान लेना यही तो इल्म है, उन्होंने इटावा जिला की पूरी ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट की तारीफ की और कहा कि यह नेक काम ही सबसे बड़ा इल्म है।उन्होंने कहा कि एक अच्छा मुसलमान खुद इल्म हासिल करे और दूसरों के बच्चों को इल्म सिखाए , यानी खुद अपने बच्चों को पढ़ाए और मोहल्ले, गांव, पड़ोसी जो अपने बच्चे को पढ़ा नहीं सकते उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद करे वही सच्चा मुसलमान है यही रब की रजा है।
कार्यक्रम से पूर्व ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष अज़हर फरीदी, प्रवक्ता मोहम्मद आमीन भाई,मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम आदि इटावा यूनिट की टीम के पदाधिकारी ने अल्लामा मौलाना हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी मियां का गलपोसी कर स्वागत सम्मान किया ।कार्यक्रम का आगाज हाफिज मोहम्मद कैफ साहब ने अपने कुरान पाक की तिलावत से किया ।संचालन हिंदुस्तान के मशहूर शायर इंतखाब आलम रौनक इटावी ने अपने खूब खूबसूरत शायराना अंदाज में किया। इटावा ,फिरोजाबाद ,औरैया, भिंड ,आदि जनपदों से आए दूल्हा दुल्हन के साथ उनके परिवार के लोगों भी मौजूद रहे ।
सभी के सहयोग से दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट भी दिए गए ।शादी सम्मेलन दोपहर के समय संपन्न हुआ जिसमें जनपद से काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर अपना आशीर्वाद दिया और इस नेक काम की समाजसेवियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की ।
ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के इस नेक काम के लिए सम्मेलन में पहुंचे नेताओं,समाजसेवियों, पत्रकारों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि इटावा जिले में यह सबसे नेक काम है इससे आम जनता का भला होता है।
संस्था के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि यह हमारा पांचवां शादी सम्मेलन है, और आगे भी हम सम्मेलन को करते रहेंगे , और जिन लोगों ने हमारा सहयोग किया उनका भी हम तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।
क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जिन जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ वह हमेशा खुश रहे।उन्होंने कहा कि समाज सेवा का सबसे बेहतर और अच्छा कार्य यह संस्था कर रही इससे गरीब जनता का भला होता है, ऐसे सम्मेलन आगे भी होते रहने चाहिए।
इस अवसर पर मौजूद रहे साज़िद अली अशरफी, हाजी नूर मोहम्मद, तहसीन सलाहकार, कामिल कुरैशी, जहीर मंसूरी सलाहकार, नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनश इटावा, नगर अध्यक्ष बिलाल मुसानी भरथना, जसवंतनगर नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला अशरफी, हाफ़िज़ जुल्फिकार, इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी, क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास साहब, समाजसेवी राजू गुप्ता,सपा नेता फरहान शकील, कांग्रेस नेता मोहम्मद राशिद, पत्रकार शारिब वारसी, निहाल भाई, कानून सलाहकार असलम खान, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम नाजिम खान, मुराद अली आदि समाजसेवी पत्रकार नेताओं ने शिरकत की।




