मल्लावां मेहंदी घाट मार्ग मगरहा के पास बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए बना संकट।
सिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने गहरे गड्ढे का निरीक्षण कर समतल करवाया। आवागमन हुआ जारी।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
*हरदोई-मल्लावां।* राघोपुर क्षेत्र के मेहंदी घाट मार्ग पर मगरहा गांव के पास बीच सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण आवागमन लंबे समय से प्रभावित हो रहा था। यह गड्ढा मार्ग के बीचों-बीच होने के कारण वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। खासकर रात के अंधेरे में बड़े और छोटे वाहनों के चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं देता था, जिससे दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी रहती थी। मीडिया कर्मियों ने इस समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी बिलग्राम तथा पीडब्ल्यूडी विभाग से शिकायत की तो विभाग ने गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता रोहित साहू ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा ही आवागमन में सबसे बड़ी बाधा है और यह किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की देखरेख में तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। विभाग की टीम ने गड्ढे को भरकर मार्ग को समतल किया, जिससे सड़क फिर से सुरक्षित हो गई और यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया। अब बड़े और छोटे सभी प्रकार के वाहन बिना किसी जोखिम के गुजर रहे हैं।
ग्रामीणों एवं राहगीरों ने समय रहते की गई इस कार्रवाई पर राहत जताई है और प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यदि गड्ढे को समय पर नहीं भरा जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


