Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: श्री महावीर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, नवीन सत्रारंभ

 लोकेशन आलोट संवाददाता 

डॉ सुनील चोपड़ा 


श्री महावीर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, नवीन सत्रारंभ

नगर के श्री महावीर विद्यालय में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम दो चरणों में घोषित किया गया। इस अवसर पर पधारे पालकगण अपने बच्चों के साथ उत्साह से भरे हुए थे। बच्चों के चेहरे भी अपनी मेहनत और उत्कृष्ट परिणाम देखकर आत्मविश्वास, संतोष एवं प्रसन्नता से प्रफुल्लित दिखाई दिए।

      कक्षा नर्सरी में सकीना, जैनब, बुरहानुद्दीन, एलकेजी में ऋषभ सेठिया, सारांश मेहता, सकीना मुर्तजा, यूकेजी में निशांत पोरवाल, काशवी गुप्ता, सृष्टि बोरीवाल, कक्षा पहली में बुरहानुद्दीन लोखंडीया, दूसरी में निशा सोनगरा, तीसरी में शरजील सैयद, चौथी में प्रिंस पहाड़वा, पांचवीं में लक्ष्य सोलंकी, छठी में अनिका कोठारी, सातवीं में अंजन काला, आठवीं में लतिका मीणा, नौवीं में ऋषभ पंवार एवं ग्यारहवीं कॉमर्स में तनीषा पाटीदार तथा विज्ञान में संस्कार झंडी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं एम.पी. बोर्ड टॉपर्स में नर्सरी में इनाया, केजी 1 में राजवर्धन, केजी 2 में शुभ मोदी, कक्षा 1 में पलक पाटीदार, कक्षा 2 में वेदिका सिसोदिया, कक्षा 3 में एशिका सूर्यवंशी, कक्षा 4 में हर्षिता कुंवर, कक्षा 5 में हितांश गेहलोत तथा कक्षा 6 में राधा आंजना प्रथम रहे। विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    सभी छात्र-छात्राओं को चेयरमेन डॉ. शिखर जैन, उपाध्यक्ष सत्यनारायण कांकाणी, कोषाध्यक्ष धर्मचंद जैन, सचिव सिरेमल भंडारी, सदस्य संजय डूंगरवाल, श्रीमती दीपिका डूंगरवाल, मनीष सेठिया, पवन कामरिया सहित प्राचार्य मनोज शर्मा, विभाग प्रमुखगण श्रीमती समीना हैदरी, श्रीमती नीतू रघुवंशी, श्रीमती शिखा शर्मा, वीरेंद्र सिंह पंवार, पब्लिक स्कूल से राहुल सोनी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

     प्राचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में विद्यालय नियमित रूप से संचालित रहेगा तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आलोट तहसील के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। साथ ही एम.पी. बोर्ड में भी कक्षा सातवीं तक प्रवेश दिए जा रहे हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe