सिविलियन विद्यालय लच्छीपुर में वार्षिक उत्सव परीक्षा फल वितरण का हुआ आयोजन।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
विकासखंड मल्लावां के अंतर्गत दिनांक 30 मार्च 2026 को संविलियन विद्यालय लच्छीपुर में वार्षिक उत्सव परीक्षा फल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रविद्र कुमार, एस एम सी अध्यक्ष मनीराम कमलेश राम सहाय विमलेश कुमारी आदि अभिभावकों के उपस्थिति में कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। तथा प्रधान एवं एस एम सी अध्यक्ष द्वारा बच्चों को नवीन सन 2026-27 हेतु निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया गयाइस अवसर पर प्रसून लता राजकुमार त्रिपाठी धीरज कुमार सौरभ सिंह आरती देवी विमला देवी पूजा दीक्षित मुन्ना त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं प्रबंधक समिति के सदस्यों का विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेमशील पांडेय नेआभार व्यक्त किया।

