Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सवाई माधोपुर: समय पर उपचार से बची जान, वन विभाग की तत्परता से सफल ऑपरेशन

 *“रेस्क्यू के बाद मादा पैंथर शावक को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया”*

*समय पर उपचार से बची जान, वन विभाग की तत्परता से सफल ऑपरेशन*

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

*सवाई माधोपुर (बृजेश त्रिवेदी) ,5 अप्रेल ।* रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कुशालीपुरा रेंज में वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा एक मादा पैंथर शावक का सफल रेस्क्यू कर उपचार के बाद सुरक्षित रूप से पुनः वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 6 माह की मादा पैंथर शावक अपनी मां से बिछड़ने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति में मिली। रेस्क्यू टीम के सदस्य जसकरण मीणा द्वारा तत्परता दिखाते हुए शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर रणथंभौर टाइगर रिजर्व स्थित वन्यजीव चिकित्सालय लाया गया।


उप वन संरक्षक मानस सिंह के निर्देशन में शावक का उपचार किया गया। उप निदेशक (पशु चिकित्सा) डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि शावक को फ्लूड थेरेपी, ऑक्सीजन थेरेपी एवं जीवन रक्षक दवाइयां देकर उपचारित किया गया, जिससे उसकी स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ।

स्वास्थ्य लाभ के पश्चात मादा शावक को सावधानीपूर्वक उसकी मां के संभावित क्षेत्र (टेरिटरी) में पुनः छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रह सके।

वन विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव का जीवन बचाया जा सका है। 


—000—

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe