Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से 65वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत

 Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से 65वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन पर खंभा संख्या 1166/17 और 1665/15 के बीच की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला वर्मा जीत निवासी रामसेवक (65), पुत्र स्व. छोटे लाल, बुधवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से भूसे का पता करने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह भीगनीपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार 20801 मगध एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन रेलकर्मी ने रेलवे पुलिस को दी गई। मृतक की जेब में रखी डायरी में लिखें पता से परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई दुर्घटना का पता लगते ही परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे गए।

    ग्रामीणों ने बताया कि रामसेवक एक साधारण किसान थे और रोजमर्रा के काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। 

घटना की सूचना पर थाना जसवंत नगर उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी आर पी एफ कांस्टेबल कालूराम मीणा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe