मारपीट की घटना को लूट की घटना का दिया अंजाम पुलिस ने जांच कर किया खुलासा।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रातंर्गत लूट की घटना से संबंंधित डॉयल 112 पर प्राप्त सूचना के संबंध में वादी द्वारा दिनांक 21.04.2026 को समय लगभग 20.00 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रान्तर्गत मानपुर से दललेनगर के बीच पानी की टंकी के पास से बाइक पर सवार पीडित चन्द्रभूषण त्रिवेदी पुत्र महेशचन्द्र त्रिवेदी (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी ग्राम शिरोमणि नगर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई जा रहे थे, तभी पैदल जा रहे 03 अज्ञात लडकों द्वारा पीडित से 03 लाख रूपये लूट लिये गये है। प्राप्त सूचना पर उच्चाधिकारीगण व थाना प्रभारी बेहटा गोकुल मय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि चन्द्रभूषण उपरोक्त बैंक मित्र है जोकि मानपुर पेट्रोल पम्प से तेल भरवाकर अपने घर जा रहे थे, जहां रास्तें में पैदल जा रहे 03 लडकों से चन्द्रभूषण उपरोक्त की टक्कर हो गयी । जिसमें एक लडका घायल हो गया ।जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी ।चन्द्रभूषण उपरोक्त की मोटरसाइकिल से एक लडका घायल हो जाने के कारण चन्द्रभूषण उपरोक्त द्वारा डॉयल 112 पर झूठी सूचना दी गयी । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री सतेन्द्र सिंह द्वारा गहनता से जांच की गई इसकी शिकायत झूठी निकली स्थानीय थाना पुलिस जांच कर विधि कार्रवाई कर रही है
