गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर निरीक्षण में अधिकारियों का लगा तांता ।
निरीक्षण दौरान कमिश्नर आईजी डीआईजी सहित जिले के अधिकारी मौजूद।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के आलाअधिकारियों ने निरीक्षण करना प्रारंभ कर दिया है वहीं पार्किंग स्थल पंडाल मंच के निरीक्षक को लेकर आईजीडीआइजी कमिश्नर के निरीक्षण में जनपद के डीएम कप्तान के साथ बैठक कर गंगा एक्सप्रेसवे राघोपुर मल्लावां मार्ग पर 1 घंटे से अधिक बारीकी से निरीक्षण किया
वहीं कमिश्नर ने जिला अधिकारी अनुनय झा से पूछा कि कार्यक्रम स्थल कहां पर कैसे सुनिश्चित किया गया है और मंच का द्वारा किस मुख को बनाया जाएगा इसी के बारे में समस्त आला अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण किया पार्किंग स्थल के बारे में भी निरीक्षण किया तैयारीयों को लेकर प्रदेश के आला अधिकारी पल-पल की रिपोर्टिंग कर रहे हैं
सूत्रों से यह भी खबर मिली है कि जल्द ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भी निरीक्षण करने हेतु कार्यक्रम हो सकता है । निरीक्षण दौरान जनपद के समस्त आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे 1 घंटे से अधिक चले वार्ता बैठक निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश देकर प्रदेश से आए आईजी डीआईजी कमिश्नर ने निरीक्षण कर लखनऊ राजधानी को प्रस्थान किया। वहीं थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने सम्मान सहित अधिकारियों को विदा किया।

