लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो
डॉ सुनील चोपड़ा
रतलाम जिले के ताल नगर में बारात में बज रहे डीजे पर डीजे आपरेटर द्वारा अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया
विवाद ने कुछ ही देर में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और डीजे आपरेटर व बारात में आए कुछ लोगों ने स्थानीय एक युवक के साथ मारपीट की और उसे चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आये मृतक के भाई व उसके साथी से भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने हत्या व जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।विस्तार-जानकारी के अनुसार रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर ताल नगर के भोई मोहल्ला में शंकरलाल नामक व्यक्ति की तीन बेटियों की रविवार रात शादी थी। अलग-अलग स्थानों ग्राम रुनिजा, बसाड़ और ऊनी से बरात आई थी। दुल्हनों के घर के पास तीनो बाराते पहुंची थी और तीनों बारातों में अलग-अलग डीजे बज रहे थे तथा बाराती नाच रहे थे।
दो डीजे ऑपरेटरों में कंपीटिशन होने लगा ओर वे माइक पर अपशब्द कहते हुए गली-गलोच करने लगे। इसे लेकर पास में रहने वाले 22 वर्षीय दिलीप माली पिता प्रकाश माली व अन्य लोगों ने आपत्ति ली और दिलीप ने जाकर महिलाओं के सामने गाली-गलौच करने से मन किया तो राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम बसाड़ से आई बारात के डीजे आपरेटर आरोपी माखन कुमावत निवासी मन्दसौर व उसके साथी उत्तेजित हो गए और विवाद कर मारपीट करने लगे। इसी बीच दिलीप को चाकू घोंप दिया गया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।दिलीप का भाई सुनील माली व क्षेत्र में रहने वाला समरथ बीचबचाव करने गए तो उन पर भी हमला कर दिया गया, इससे वे भी घायल हो गए। घायलों को ताल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर रूप से घायल दिलीप को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद शादी वाले घर व बारातियों में अफरा-तफरी मच गई और शादी रुक गई। तीनो बाराते दुल्हन लिए वापस लौट गई।
थाने का घेराव, आरोपियों का जुलूस निकालों घटना को लेकर ताल के भोई मोहल्ला क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा लोगो को समझाइस देकर वहां से रवाना किया। वहीं सोमवार दोपहर स्थानीय लोगो ने घटना के विरोध में ताल थाने का घेराव कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनका जुलूस निकालने और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की। थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने लोगों से चर्चा कर आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दिलीप के घर मातम डेढ़ माह पहले ही हुई थी शादी
मृतक दिलीप के घर मातम छा गया। करीब डेढ़ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। सोमवार दोपहर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके परिवार में पत्नी के अलावा माता-पिता, एक बड़ी बहन और दो भाई हैं। सभी का रो - रो कर बुरा हाल हो गया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए तीनों बारातें बिना शादी किए ही वापस लौट गईं।
एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि ताल के भोई मोहल्ला में एक परिवार में तीन लड़कियों का विवाह संस्कार था। तीन बारात आई थी। दो डीजे वाले थे। आरोपी डीजे संचालक (आपरेटर) माखन ने माइक पर अस्पशब्द बोले, जिसे लेकर आपस मे विवाद होने लगा। तीन लोग मन करने व बीचबचाव करने गए तो चाकू मार दिया। एक युवक की मौत हो गई। कुछ आरोपियो को हिरासत में लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग टीमें भेजी गई है।
.jpg)
.jpg)