रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
फर्रुखाबाद डीएम आशुतोष द्विवेदी का तबादला,डॉ. अंकुर लाठर को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया
प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी का भी तबादला हो गया है। उनके स्थान पर डॉ. अंकुर लाठर को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।डॉ. अंकुर लाठर इससे पहले बुलंदशहर के खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें फर्रुखाबाद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निवर्तमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी जनवरी 2025 में फर्रुखाबाद आए थे और उन्होंने लगभग 14 माह तक जिले में अपनी सेवाएं दीं।

