Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: कांग्रेस ने फूंका असम मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शर्मा का पुतला

 सुनील गुप्ता जिला संवाददाता TTN24 न्यूज फतेहपुर यूपी 


*कांग्रेस ने फूंका असम मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शर्मा का पुतला।*

फतेहपुर जिले में जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए ज्वाला गंज चौराहे पहुंच कर असम के मुख्य मंत्री हेमंता विश्वा शर्मा का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के पश्चात जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज यह सिद्ध हो चुका है कि भाजपा पार्टी भ्रष्टाचारियों का एक समूह है एवं चरित्र हीनता इनका गहना है । 

उन्होंने आगे कहा कि हेमंत विश्वा शर्मा एक अपराधी है जिसे भाजपा बचाने का प्रयास कर रही है परन्तु कांग्रेस उसे नहीं छोड़ेगी बस समय का इंतजार है वही शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने पूरी भाजपा को लुटेरी सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस जनों को अनर्गल फंसाने वाली भाजपा अपने अपराधी साथियों को बचाते बचाते अपना राजनैतिक अस्तित्व खत्म कर चुकी है साथ ही गलत ढंग से बनी सरकारें प्रदेशों को लूट रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेमंता विश्वा शर्मा जैसा भ्रष्ट आदमी अपनी चोरी पकड़ जाने से अर्ध विक्षिप्त हो चुका है उसको इसकी सजा जरूर मिलेगी आज नहीं तो कल। 


पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि अगर अमेरिका के वायोमिंग में 52000 करोड़ संपत्ति का मालिक अपने को ईमानदार समझ रहा है तो वह बताए कि ये पैसे कहां से आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के चलते ही इसका अपमान किया था जो भाजपा को भा गया।पुतला दहन में मुख्य रूप से राजीव लोचन निषाद, पप्पू पाल, राजेंद्र लोधी, कलीम उल्ला सिद्दीकी,मनोज घायल, पं. राम नरेश महराज, बसीर अहमद, जगत पाल पासवान, ओम प्रकाश कोरी, शकीला बानो सैयद सहाब अली, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, आनंद सिंग गौतम, नौशाद अहमद, निजामुद्दीन, धर्मेंद्र सिंह,अमीरउज्जमा खान, राजीव श्रीवास्तव, इंद्र जीत लोधी, नसीम अंसारी, आमीन खान,मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe