नगर परिषद के कर्मचारियों के हड़ताल दूसरे दिन भी जारी सफाई व्यवस्था ठप
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
जानकारी के अनुसार नगर परिषद में अस्थाई सफाई कर्मी 98 है और 30 सफाई कर्मचारी परमानेंट है तथा 11 कर्मचारी विनिमित है । प्रभारी सीएमओ सीताराम चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सिर्फ एक माह का वेतन बाकी है, नगर परिषद में स्थापना से ज्यादा व्यय हो रहा है । चुंगी की राशि से भी शासन की कटौती जारी है, इस कारण से नगर परिषद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और नगर में राजस्व वसूली भी बाकी है, प्रयास किये जा रहे हैं कि इन कर्मचारियों का भुगतान हो । उधर नगर परिषद कार्यालय में बैठे अस्थाई कर्मचारियों ने भी एसडीएम रचना शर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया है । ज्ञापान में बताया है कि उन्हे चार माह से वेतन नहीं मिलने पर हम लोगों को घर चलना भी मुश्किल हो रहा है 7 दिन में हमें हमारी तनख्वाह नहीं मिली तो हम भी हड़ताल करेंगे ।
उधर सफाई कर्मचारी नेता कमलेश उमरवाल, अनिल डुलगज, मुकेश डुलगज ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर की जनता से अपील की है कि हम कर्मचारियों ने जीवन भर आपकी सेवा की हे और आगे भी करते रहेंगे । आज हमारे परिवार के सदस्य बच्चों, बुजुर्गो, महिलाओं को घर चलाने में हो रही परेशानियों को दूर करने में आप हमें सहयोग करे और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर समस्या का हल करवाए। उन्होंने कहा कि शनिवार को हड़ताल शुरू करने के पूर्व सुबह 9 बजे समस्त कर्मचारी वार्ड 6 में वाल्मीकि मोहल्ले से रेली के रूप में धरना स्थल पहुंचेंगे ।

फोटो,
.jpg)