पुलिस ने गैंगस्टर पूजा तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, कन्नौज के चर्चित रेप कांड के बाद साध्वी बनकर रह रही थी
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
कन्नौज के चर्चित रेप कांड में पुलिस ने गैंगस्टर पूजा तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोर्ट से उसका NBW जारी था। गैंगस्टर पूजा तोमर अब साध्वी बनकर रह रही थी।कन्नौज के डिग्री कॉलेज में वर्ष 2024 में एक छात्रा से कथित तौर पर रेप हुआ। इसमें सपा नेता नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी हुई थी। पूजा तोमर सहयोगी आरोपी थी।
