Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: कापसी में किसान परिवार की बच्ची नें लहराया परचम, कापसी की छात्रा अपर्णा विश्वास ने 12वीं में लहराया परचम, 96.4% अंक के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

 कापसी में किसान परिवार की बच्ची नें लहराया परचम । 


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव

कांकेर जिला ब्यूरो


 कापसी की छात्रा अपर्णा विश्वास ने 12वीं में लहराया परचम, 96.4% अंक के साथ टॉप-10 में बनाई जगह।


500 में से 482 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षकों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कापसी की मेधावी छात्रा अपर्णा विश्वास ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 482 अंक प्राप्त कर 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपर्णा ने प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अपर्णा विश्वास ग्राम पीवी 119 विश्रामपुर की निवासी हैं। उनके पिता प्रदीप विश्वास और माता गोलापी विश्वास हैं। अपर्णा कक्षा 9वीं से ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल में अध्ययनरत रही हैं और शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। अपर्णा ने कक्षा 10वीं में 93.1 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुई।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ब्राम्हणे ने बताया कि अपर्णा पढ़ाई में बेहद कुशल और मेहनती छात्रा रही है। वह शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेती रही है। उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि अपर्णा उत्कृष्ट परिणाम लाएगी।

अपनी इस सफलता का श्रेय अपर्णा ने अपने माता-पिता, दोस्तों और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं, अपर्णा ने आगे डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की है।


अपर्णा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe