कौशाम्बी
*कौशांबी मे सनसनी खेज मामला सामने आया है। डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर युवती का शव निकाला गया बाहर*
कौशाम्बी /पश्चिम शरीरा के जाफ़रपुर महावा मे आज युवती के शव को क़ब्र से निकला गया
डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को जेके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवती की मौत हुई थी। मृतका की छोटी बहन द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आया। फोन रिकॉर्डिंग में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमी शादाब का नाम जुड़ रहा है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में गर्भपात भी कराया गया। पूरा मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र जाफरपूर् का*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
