रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रहा युवक लापता,बहादुरगढ़ से कालिंदी एक्सप्रेस में बैठा, सुबह नहीं पहुंचा; पुलिस को सूचना
फर्रुखाबाद शहर के थाना मऊ दरवाजा निवासी 25 वर्षीय विमल कुमार दिल्ली में निजी नौकरी करता है। वह 24 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9:30 बजे बहादुरगढ़ स्टेशन से फर्रुखाबाद के लिए कालिंदी एक्सप्रेस (14118) में बैठा था, लेकिन 25 अप्रैल की सुबह वह फर्रुखाबाद नहीं पहुंचा।विमल के चाचा प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने भतीजे को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर 9455317670 बंद आ रहा है। परिवार के सदस्यों ने अपने तमाम मिलने-जुलने वालों से पता किया, लेकिन विमल का कोई सुराग नहीं मिला।
काफी तलाश के बाद 25 अप्रैल की शाम लगभग 10:30 बजे थाना मऊ दरवाजा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि यदि विमल कुमार के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी मिलती है, तो थाना मऊ दरवाजा के नंबर 9454403327 पर सूचित किया जा सकता है।
विमल कुमार के परिवार में उसकी माता, चार भाई और दो विवाहित बहनें हैं।
