TTN 24न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट ग्वालियर
हजार बिस्तर अस्पताल में नि:शुल्क फल वितरण, जन सरोकार संघ की सराहनीय पहल।
ग्वालियर मे सामाजिक सरोकारों को सशक्त करते हुए जन सरोकार संघ द्वारा आज गुरुवार को हजार बिस्तर अस्पताल में नि:शुल्क फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रति माह संचालित इस अन्नदान अभियान के तहत मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम सुबह 8 बजे आयोजित हुआ, जिसमें संगठन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाया। इस पहल को समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।
