TTN 24न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट पश्चिम बंगाल
बंगाल में कांटे की टक्कर,असम में NDA मजबूत एग्जिट पोल ने बढ़ाया सियासी तापमान।
पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के इन अनुमानों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। हालांकि अंतिम नतीजे 4 मई को ही स्पष्ट होंगे।बंगालमे मुकाबला कड़ा, तस्वीर धुंधली पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी माना जा रहा है।
कुछ एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त में दिखा रहे हैं, जबकि कुछ में तृणमूल कांग्रेस की वापसी के संकेत हैं। औसतन देखें तो मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है।
यह भी याद रखना जरूरी है कि 2021 में एग्जिट पोल पूरी तरह उलट गए थे, इसलिए इस बार भी अंतिम नतीजों से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।
असम मे NDA को स्पष्ट बढ़त
असम में लगभग सभी एग्जिट पोल भाजपा नेतृत्व वाले NDA को स्पष्ट बहुमत देते दिख रहे हैं।
अगर ये रुझान सही साबित होते हैं, तो मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सकते हैं।
तमिलनाडु मे DMK आगे, लेकिन नए समीकरण की चर्चा
तमिलनाडु में अधिकतर सर्वे DMK को बढ़त में दिखा रहे हैं।
हालांकि कुछ अनुमानों में अभिनेता विजय की पार्टी को भी अप्रत्याशित समर्थन मिलने की बात कही गई है, जिससे चुनावी समीकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
केरल मे सत्ता परिवर्तन के संकेत*
केरल में एग्जिट पोल सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं।
कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि वामपंथी LDF पिछड़ता नजर आ रहा है। अगर यह रुझान सही रहा तो राज्य में दस साल बाद सरकार बदल सकती है।
पुडुचेरी मे NDA की वापसी के आसार
पुडुचेरी में NDA गठबंधन को बढ़त मिलने के संकेत हैं और सरकार की वापसी संभव मानी जा रही है।
फैसला 4 मई को
एग्जिट पोल सिर्फ संकेत हैं, अंतिम फैसला जनता का होता है जो EVM में दर्ज है।
4 मई को आने वाले नतीजे ही तय करेंगे कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी।
