Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

पखांजूर में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हजारों किसानों के साथ निकाली पदयात्रा

 पखांजूर में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हजारों किसानों के साथ निकाली पदयात्रा।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो 

क्षेत्र में लगातार हो रही लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर आज पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में मंडल कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विशाल पदयात्रा और प्रदर्शन किया। मरोड़ा से पखांजूर तक निकाली गई इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में किसान, युवा और आम नागरिक शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण उनकी फसलें सूख रही हैं और सिंचाई के लिए मोटर तक नहीं चल पा रही है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार और संबंधित विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

मरोड़ा से शुरू हुई यह पदयात्रा पखांजूर पहुंचकर बिजली कार्यालय के घेराव में तब्दील हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, लो वोल्टेज की समस्या खत्म नहीं हुई और अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल बिजली की समस्या तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई है। जब तक क्षेत्र के किसानों और आम जनता को नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी नंदू राठी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह ढीढसा, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, रूपसिंह पोटाई, जिला अध्यक्ष राजेंद्र (राजू) दुबे, शोएब अहमद, शेष गजबिए, बिकाश मंडल, अमर मंडल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं परलकोट क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe